Breaking News
Sun. Feb 8th, 2026

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही जिंदगी* *मदनपुर की मंजू थोरिया हर महीने कर रही हजारों की बचत*

शेयर करें

24/09/2025. ●*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही जिंदगी*

*मदनपुर की मंजू थोरिया हर महीने कर रही हजारों की बचत*

*छह महीने से बिजली बिल आ रहा ऋणात्मक, आत्मनिर्भरता की ओर कदम*

रायगढ़, 24 सितम्बर 2025/ खरसिया विकासखंड के मदनपुर गांव की मंजू थोरिया कभी हर महीने 2,500 से 3,000 रुपये तक का भारी-भरकम बिजली बिल चुकाने को मजबूर थीं। यह खर्च उनके परिवार के घरेलू बजट पर गहरा असर डालता था। लेकिन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुडऩे के बाद उनकी जिंदगी ने नई दिशा पकड़ ली है। अब मंजू थोरिया को न केवल बिजली बिल भरने से मुक्ति मिली है, बल्कि पिछले छह महीनों से उनका बिजली बिल ऋणात्मक आ रहा है। यह इसलिए संभव हो पाया क्योंकि उनके घर की छत पर लगाए गए सोलर पैनलों से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली सीधे ग्रिड में जुड़ रही है।
इस योजना के तहत मंजू को रूफटॉप सोलर लगाने के लिए मिलने वाली सब्सिडी भी मात्र सात दिनों के भीतर ही मिल गई। इससे शुरुआती लागत का बोझ काफी कम हो गया और परिवार को आर्थिक राहत मिली। मंजू के पति श्री रश्मिरंजन बताते हैं कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने हमें असली राहत दी है। अब हमें बिजली बिल की चिंता नहीं रहती बल्कि बचत भी हो रही है और घर की आमदनी पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। यह योजना केवल उपभोक्ताओं को बिजली बिल से राहत ही नहीं दे रही, बल्कि देश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल साबित हो रही है।

*योजना की विशेषताएं*
सरकार सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए उपभोक्ताओं को भारी सब्सिडी उपलब्ध करा रही है। 1 किलोवॉट क्षमता पर 45 हजार रुपए, 2 किलोवॉट क्षमता पर 90 हजार रुपए और 3 किलोवॉट क्षमता पर 01 लाख 8 हजार की सब्सिडी दे रही है। इसके अलावा, उपभोक्ताओं को बैंक ऋण की सुविधा भी दी जा रही है। इस योजना के तहत आवेदन के लिए भारत की नागरिकता, छत पर सौर पैनल लगाने के लिए पर्याप्त जगह और वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए। आवेदन pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर, पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप से, या सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट और मोर बिजली ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर भी कॉल किया जा सकता है।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post