Breaking News
Sun. Feb 8th, 2026

कोतरारोड़ पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई जारी, ग्राम धनागर में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार*

शेयर करें

02/10/2025 *● *कोतरारोड़ पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई जारी, ग्राम धनागर में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार*

*रायगढ़, 1 अक्टूबर* । कोतरारोड़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुएआज ग्राम धनागर में भोजराम उरांव नामक युवक को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपित अपने घर के आंगन में अवैध शराब बनाकर बिक्री के लिए रखा है। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में छापेमारी की, जहां से आरोपित भोजराम उरांव पिता उदयराम उरांव उम्र 25 वर्ष निवासी मदनपुर धनागर के कब्जे से सफेद रंग की 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जेरिकेन में महुआ शराब बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है। इस छापेमारी में प्रधान आरक्षक राजकुमार पैंकरा, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय और चुडामणी गुप्ता की अहम भूमिका रही।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post