लैलूंगा 13.06.2025 भारतीय जनता पार्टी मंडल लैलूंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेमिसाल 11 साल एक संकल्प से सिद्धि तक कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्रों पर दीप प्रज्वलन एवं पूजन-अर्चन कर किया गया। इसके पश्चात वंदे मातरम् भारत माता की जयकारों की गूंज से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो उठा।
तत् पश्चात अतिथियों को मंचासीन करा स्वागत किया गया। जिसमे राज्यसभा सांसद कुमार देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, जिला पंचायत सदस्य व जिला सहसंयोजक रमेश बेहरा,जिला पंचायत सदस्य शांता भगत,जिला सदस्य नटवर निंगनिया, नगर पंचायत अध्यक्ष कपिल सिंघानिया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,नगर पंचायत लैलूंगा के उपाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, मंडल तमनार के पूर्व अध्यक्ष जतिन साव,मंडल राजपुर के अध्यक्ष रमेश होता, मंडल लैलूंगा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कार सेवक बलिदानी जत्था के जिला नेतृत्वकर्ता दयानंद पटनायक को मंचासीन किया गया और फूलमाला व पुष्पगुच्छ से सम्मानित कराया गया।
जिला में आयोजित कार्यशाला के पश्चात जिले के निर्देश पर यह आयोजन सेवा, सुशासन और समर्पण के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पर संकल्प से सिद्धि तक के अंतर्गत किया गया। वक्ताओं ने अपने वक्तव्य के द्वारा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संकल्प के साथ सिद्धि की दिशा में एकजुट होकर कार्य करें। मंडल तमनार के पूर्व अध्यक्ष जतिन साव ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति विषय पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस के मंत्रिमंडल में रहकर जब उनसे एक राष्ट्र में दो संविधान होना नागवार गुजरा।उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्ववर्ती संगठन भारतीय जनसंघ पर उनके योगदान को याद किया।भाजपा का संगठनात्मक ढांचा उसकी असली शक्ति है। कार्यशालाएं न केवल प्रशिक्षण का मंच होती हैं, बल्कि कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता, ऊर्जा और समर्पण की दिशा में प्रेरित करती हैं।
जिला सहसंयोजक व विधानसभा लैलूंगा के कार्यक्रम संयोजक रमेश बेहरा ने संकल्प से सिद्धि तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल में आयोजित कार्यशाला की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी।संकल्प से सिद्धि तक के अंतर्गत आपातकाल दिवस 25 जून, वृक्षारोपण,योग दिवस 21 जून, डॉ श्यामा प्रकाश मुखर्जी स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन शक्तिकेन्द्र तत्पश्चात बूथ व पंचायत स्तर पर किया जाना है।मोदी सरकार की उपलब्धि के साथ जनहित में चलाई जा रही योजना से जनजन को अवगत कराना है। जिले के पश्चात 24 मंडलों में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
मंडल लैलूंगा के प्रभारी गोकुलानंद पटनायक ने कहा कि आपातकाल भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय था, जब लोकतंत्र और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कुचल दिया गया था। संविधान को हाथ मे लहराकर संविधान को खतरा बता रहे है जबकि उन्ही के द्वारा बनाया गया एक राष्ट्र दो संविधान को मोदी जी ने खत्म किया है। आपातकाल की त्रासदी भारत झेल चुका है।
पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया ने पर्यावरण के लिए सचेत रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये जा रहे कार्य के साथ सभी कार्यकर्ताओं से कम से कम एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया। वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि आज के समय में वृक्ष लगाना हमारे लिए अत्यधिक जरूरी हैं।
मंडल कार्यक्रम प्रभारी एवं मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद कुमार देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने न केवल आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर मजबूती हासिल की, बल्कि समाज के अंतिम पायदान तक विकास की पहुँच को सुनिश्चित किया। यह हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह इस गौरवशाली यात्रा का सशक्त संवाहक बने।प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने सभी वर्ग के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य किया है।पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने लालकिला से 1 रुपये में 15 पैसे ही पंहुंचाने कि बात की थी लेकिन मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मिटाने हितग्राही के खाते में राशि जमा हो रही है। युवाओं को शिक्षित करने अनेक IMM, IIT, मेडिकल कॉलेज, सिम्स, खोले गए है कौशल विकास,स्टार्टअप, खेलो इंडिया से रोजगार के अवसर मिल रहे है।
जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने मुख्य अतिथि के साथ मंचासीन सभी अतिथियों पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया साथ ही मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यक्रम संयोजक, सहयोगी व भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनने साधुवाद दिया। कार्यशाला समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष एवं संयोजक उमेश अग्रवाल, सहसंयोजक थाबिरो यादव, दिनेश यादव, मंडल महामंत्री नरेश निषाद, पुनम कौशिक, कोषाध्यक्ष सौरभ सिंघानिया, कार्यालय मंत्री नूतन प्रधान, मंत्री चमेली राठिया,विष्णु यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमर अग्रवाल,अवधराम पटेल,नरेश नायक,पूर्व उपाध्यक्ष ललित प्रधान, लीलाधर पटेल, हंस वर्मा, नमित गर्ग,पार्षद सरिता पटेल, विनय गुप्ता,हरिहर कौशिक, मनीष मित्तल,आईटी सेल संतोष यादव, शंभु सारथी,ईश्वर पटेल,दसरथ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मंडल के नव नियुक्त कार्यसमिति पदाधिकारी व शक्ति केन्द्र स्तर के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सरपंच, बीडीसी गण उपस्थित रहे।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें