Breaking News
Fri. Feb 6th, 2026

लैलूंगा 7 महीनों से सूखा! ग्राम ऐंकरा के इंदिरा आवास पारा में ‘नल जल मिशन’ बना मज़ाक

शेयर करें

06/02/2026.#💥 ➡️➡️7 महीनों से सूखा! ग्राम ऐंकरा के इंदिरा आवास पारा में ‘नल जल मिशन’ बना मज़ाक

महिलाओं में उबाल, ठेकेदार और प्रशासन बेपरवाह

ग्राम पंचायत तोलगे के आश्रित ग्राम ऐंकरा (इंदिरा आवास पारा) में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नल जल मिशन पूरी तरह धराशायी होती नजर आ रही है। योजना के तहत लगाया गया नल-जल बोर पिछले सात महीनों से बंद पड़ा है, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी कोई चिंता नहीं है।
पानी जैसी बुनियादी ज़रूरत के लिए जूझ रही महिलाओं में ठेकेदारों और शासन-प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण महिलाओं को दूर-दराज से पानी ढोना पड़ रहा है, जबकि कागज़ों में हर घर जल पहुँचाने के दावे किए जा रहे हैं।
गर्मी आने से पहले समाधान नहीं तो फूट सकता है जनआक्रोश
ग्रामीणों का साफ कहना है कि यदि गर्मी के मौसम से पहले नल जल योजना को दुरुस्त नहीं किया गया, तो इंदिरा आवास पारा में भीषण जल संकट खड़ा हो सकता है। सवाल यह है कि जब योजना पर लाखों रुपये खर्च हुए, तो फिर पानी क्यों नहीं पहुँच रहा?
कब जागेगा प्रशासन?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि शासन-प्रशासन कब नींद से जागेगा और कब तक ग्रामीण महिलाओं को इस गंभीर पेयजल समस्या से निजात दिलाई जाएगी? या फिर नल जल मिशन भी सिर्फ फाइलों और फोटो तक ही सीमित रह जाएगा?

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post