Breaking News
Sat. Jun 7th, 2025

सलखिया में ज़मीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, महिलाएं भी बनीं शिकार

शेयर करें

लैलूंगा 3.06.2025 ग्राम पंचायत सलखिया से ज़मीन विवाद को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस विवाद में महिलाओं को भी पीटा गया, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पूरा मामला मंगलवार लगभग 12 बजे का है कुछ लोग अपने कुछ साथियों के साथ सलखिया गांव पहुंचे। उनका सीधा आरोप था कि मनी बाई भोय ने शासकीय जमीन पर कब्जा कर रखा है।

बताया जा रहा है कि कुछ लोग अपने साथियों के साथ मनी बाई भोय के घर पहुंचे और घर को तोड़ने की कोशिश की, जिससे विवाद की शुरुआत हुई। घर तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ती चली गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। डंडों और लाठियों से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि दोनों ही पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, झगड़े में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। मनी बाई भोय समेत कई महिलाएं भी इस झड़प में घायल हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर जमा हो गए। झगड़े के बाद दोनों पक्ष घायल अवस्था में लैलूंगा थाना पहुंचे, जहां पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा भेजा गया है। डॉक्टरों की टीम द्वारा घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया, और कुछ की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें आगे के इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया जा सकता है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के बोला गया है । गांव के कुछ लोगों ने बताया कि यह ज़मीन विवाद काफी पुराना है और पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो चुकी है, लेकिन इस बार बात हाथापाई तक पहुंच गई। फिलहाल पुलिस सभी पक्षों के बयान ले रही है और मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर गांवों में भूमि विवाद की गंभीरता को उजागर किया है, जहां आपसी समझ के अभाव और कानूनी जानकारी की कमी के कारण छोटे-छोटे मुद्दे हिंसा का रूप ले लेते हैं। पुलिस प्रशासन से अपेक्षा है कि वो इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post