Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

कन्या हाईस्कूल लैलूंगा में सायकिल वितरण का भव्य आयोजन, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दीपक सिदार ने बांटी छात्राओं को सायकिलें

शेयर करें

21/11/2025 कन्या हाईस्कूल लैलूंगा में सायकिल वितरण का भव्य आयोजन, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दीपक सिदार ने बांटी छात्राओं को सायकिलें

ैलूंगा (संवाददाता):
कन्या हाईस्कूल लैलूंगा में शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत सायकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष जिला पंचायत दीपक सिदार रहे, जिन्होंने छात्राओं को स्वयं सायकिल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

दीपक सिदार ने अपने संबोधन में कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना शासन की प्राथमिकता है और यह योजना छात्राओं के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सायकिल मिलने से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में सुविधा होगी और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। सायकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। छात्राओं ने शासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post