Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

लैलूंगा सीएमओ ने वार्डो के विकास के लिए वार्डों का सुबह सुबह किया निरीक्षण

शेयर करें

लैलूंगा 21.01.2025 लैलूंगा नगर के विकास के लिए नगर पंचायत सीएमओ ने शुरू की प्लानिंग नाली ,सीसी, रोड ,तालाब गहरीकरण ,साफ सफाई व्यवस्था ,लाइट बिजली पानी ,की समस्याओं के लिए सुबह 8 बजे से ही लैलूंगा नगर के वार्ड क्रमांक 2 और 3 के मार्ग का निरीक्षण करने पहुंची । जहां वार्ड नंबर 2 के पार्षद आदित्य बाजपेई और वार्ड नंबर 3 के पार्षद सरिता पटेल पटेल भी मौजूद रहे और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

आपको बता दे कि वार्ड नंबर 2 में तालाब में गहरीकरण का कार्य हो रहा है तथा नए नाली निर्माण के लिए स्थल चयन करने और सीसी रोड निर्माण के लिए जगह का निरीक्षण करने, CMO अपने इंजीनियर और दलबल के साथ जूनाडीह मार्ग पहुंची और निरीक्षण किया ताकि लैलूंगा का विकास किया जा सके पानी की समस्या को दूर करने के लिए बोर्ड की स्थिति और पानी टंकी के निर्माण हेतु स्थल का चयन किया गया।

सीएमओ के द्वारा दोनों पार्षदों से भी वार्डों में हो रही समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त किया ताकि विकास के लिए योजना बनाई जा सके।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post