Breaking News
Fri. Aug 8th, 2025

लैलूंगा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुक्ति धाम के लिए 1 करोड़ 18 लाख की स्वीकृती, कपिल सिंघानिया ने आभार व्यक्त किया

शेयर करें

लैलूंगा, 01/08/2025 नगर पंचायत लैलूंगा के विकास को एक नई दिशा और गति प्रदान करने ,मुक्तिधाम निर्माण हेतु डीएमएफ मद से 1करोड़ 18 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह स्वीकृति भाजपा वित्त मंत्री ओपी चौधरी की सहमति और संकल्पशील नेतृत्व का प्रतिफल है।भाजपा सरकार के गठन के पश्चात् निरंतर विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। हाल ही में जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले कुछ ग्रामों की सड़कों के निर्माण हेतु भी डीएमएफ मद से भारी भरकम राशि स्वीकृत की गई थी, जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होने वाला है।अब नगर पंचायत को पहली बार डीएमएफ मद से प्राप्त हुई यह राशि नगर के समग्र और स्थायी विकास का आधार बनेगी।

वहीं स्वीकृति प्राप्त होते ही नगर में विकास कार्यों की एक नई लहर दौड़ गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष कपिल सिंघानिया और उपाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर के चतुर्दिक विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और किसी भी स्तर पर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। नगरवासियों को अब शीघ्र ही विकास की प्रत्यक्ष अनुभूति होगी। अब नगर पंचायत लैलूंगा अब एक नवीन युग की ओर अग्रसर है – जहां विकास होगा सशक्त, समावेशी और सतत्।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post