27/04/2026 🚨💥🚨💥लैलूंगा में विकास कार्यों को गति देने बड़ी पहल
समीक्षा एवं मार्गदर्शन से तेज होगी योजनाओं की रफ्तार, 75 पंचायतों की होगी व्यापक समीक्षा
लैलूंगा। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। निर्माण कार्यों एवं प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु क्लस्टर वार बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रथम चरण में 15 पंचायतों को शामिल किया गया।
बैठक में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच योजनाओं की वर्तमान स्थिति, आ रही समस्याओं तथा उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान कई पंचायतों में कार्यों की गति धीमी पाए जाने पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके।
मांग के अनुरूप बढ़ाया गया दायरा
चर्चा के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं पंचायतों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि केवल 15 पंचायतों तक सीमित न रहकर अब कुल 75 पंचायतों की व्यापक समीक्षा की जाएगी। इससे क्षेत्र के सभी गांवों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सकेगी।
क्लस्टर वार समीक्षा से मिलेगी नई गति
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आगामी दिनों में क्लस्टर वार समीक्षा की जाएगी, जिससे प्रत्येक पंचायत की समस्याओं को अलग-अलग समझकर समाधान किया जा सकेगा। इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी और योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
सीईओ को सौंपा गया ज्ञापन
इसी विषय को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में निर्माण कार्यों में तेजी लाने, आवास योजनाओं को प्राथमिकता देने तथा पंचायतों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई।
जनता को मिलेगा सीधा लाभ
इस पहल से क्षेत्र की आम जनता को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। समय पर कार्य पूर्ण होने से जहां एक ओर आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का जीवन स्तर भी बेहतर होगा।




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
