Breaking News
Wed. Apr 29th, 2026

लैलूंगा मनरेगा मजदूरों की हालत दयनीय, महीनों से भुगतान नहीं — प्रशासन पर उठे सवाल

शेयर करें

29/04/2026 🚨💥🚨मनरेगा मजदूरों की हालत दयनीय, महीनों से भुगतान नहीं — प्रशासन पर उठे सवाल

ैलूंगा/रायगढ़:
ग्राम पंचायत तोलगे एवं सुबरा में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत कार्य कर रहे मजदूरों की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पंचायत तोलगे के आश्रित ग्राम ऐंकरा और सुबरा में पिछले तीन माह से अधिक समय से मजदूरी का भुगतान सही ढंग से नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीण मजदूरों का आरोप है कि कई लोगों ने चार से पांच सप्ताह तक काम किया, लेकिन 100 दिन बीत जाने के बाद भी मुश्किल से एक सप्ताह का भुगतान ही मिल पाया है। वहीं कुछ मजदूर ऐसे भी हैं जिन्हें एक सप्ताह की मजदूरी भी नसीब नहीं हुई है।
मजदूरों का कहना है कि जब वे काम पर जाते हैं तो इस उम्मीद के साथ जाते हैं कि कुछ हफ्तों की मेहनत का पैसा एकमुश्त मिलेगा, जिससे वे अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर सकें। खासकर वर्तमान शादी के मौसम को देखते हुए कई मजदूर अपनी बेटियों के विवाह के लिए बर्तन व अन्य जरूरी सामान खरीदने की योजना बना रहे थे, लेकिन भुगतान में देरी ने उनके सपनों को तोड़ दिया है।
प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल
मजदूरों द्वारा इस संबंध में मुकडेगा एवं लैलूंगा कलेक्टर शिविर में आवेदन भी दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन-प्रशासन इस गंभीर समस्या पर “धृतराष्ट्र” बना बैठा है।
मजदूरों की मांग
पीड़ित मजदूरों ने जल्द से जल्द बकाया मजदूरी भुगतान कराने की मांग की है, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें और सामाजिक दायित्वों को पूरा कर सकें।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब तक संज्ञान लेकर मजदूरों को न्याय दिलाता है।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post