13/01/2026***राजपुर मंडल के शक्तिकेंद्र पोतरा में SIR को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
लैलूंगा।
आज दिनांक 12 जनवरी 2026, सोमवार को दोपहर 2 बजे राजपुर मंडल अंतर्गत शक्तिकेंद्र पोतरा के बूथ पोतरा–खेड़मा में विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बूथ अध्यक्षों, BLA, BLA-2 एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में SIR की प्रक्रिया, मतदाता सूची की शुद्धता, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं त्रुटियों के सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान क्षेत्र के ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने मतदाता सूची को सुदृढ़ बनाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से
💐 जनपद पंचायत उपाध्यक्ष – मनोज सुक्खन जी,
💐 कुंजारा शक्तिकेंद्र प्रभारी – मुन्ना कौशिक जी,
💐 BLA-2 लैलूंगा – तनुज पटेल जी,
💐 पोतरा संयोजक – जनार्दन प्रधान जी उपस्थित रहे।
साथ ही BLA-2 के रूप में चूड़ामणि श्रीवास, सीताराम यादव, जदूमढ़ी प्रधान, सनीराम नाग, बिसेसर प्रधान की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यकर्ताओं में उद्धव प्रधान, फुलेश्वर सिदार, डोलेश्वर सिदार, रामप्रसाद नायक, यदुमणि प्रधान एवं प्रसन्न यादव शामिल रहे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने SIR अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वय और जनसंपर्क को और तेज करने का आह्वान किया।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
