30/12/2025.*****लैलूंगा के तोलेंगे व केशला उपार्जन केंद्रों में उठाव ठप, धान खरीदी पर गहराता संकट



लैलूंगा। लैलूंगा विकासखंड के तोलेंगे एवं केशला धान उपार्जन केंद्रों में धान का समय पर उठाव नहीं होने से खरीदी व्यवस्था चरमराने लगी है। फड़ में धान का अंबार लग गया है, जिससे स्टैकिंग की समस्या खड़ी हो गई है और आगामी दिनों में धान खरीदी बंद होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार उपार्जन केंद्रों में उठाव नहीं होने के कारण फड़ पूरी तरह भर चुके हैं। पर्याप्त स्थान के अभाव में नए धान की सुरक्षित रख-रखाव संभव नहीं हो पा रही है। यदि शीघ्र उठाव नहीं हुआ तो टोकन कटने के बावजूद किसानों का धान नहीं खरीदा जा सकेगा, जिससे अन्नदाताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
किसानों का कहना है कि दिन-रात मेहनत कर लाए गए धान की खरीदी रुकना उनके लिए आर्थिक संकट पैदा करेगा। वहीं, उपार्जन केंद्र प्रभारियों ने भी प्रशासन को स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल डीओ जारी कर धान उठाव कराने की मांग की है।
यदि समय रहते प्रशासन ने कदम नहीं उठाया, तो इसका सीधा असर सैकड़ों किसानों की आजीविका पर पड़ेगा और धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह ठप हो सकती है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करता है या नहीं।





लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
