31/05/2026 💥*लैलूंगा: उरांव समाज ने सौंपा ज्ञापन, सीमा को न्याय दिलाने एवं विधायक रामकुमार टोप्पो पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग
लैलूंगा। विकासखंड उरांव समाज लैलूंगा द्वारा जामबहार की बेटी सीमा को न्याय दिलाने तथा सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के विरुद्ध दर्ज कथित झूठी एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रशासन से मांग की कि जामबहार की बेटी सीमा के मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही समाज ने विधायक रामकुमार टोप्पो के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग करते हुए इसे तथ्यों के आधार पर पुनः परीक्षण करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर उरांव समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज न्याय और निष्पक्ष जांच की अपेक्षा रखता है तथा प्रशासन से मांग करता है कि दोनों मामलों में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ निर्णय लिया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे और अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की।
मुख्य मांगें:
जामबहार की बेटी सीमा को न्याय दिलाया जाए।
मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
विधायक रामकुमार टोप्पो के विरुद्ध दर्ज कथित झूठी एफआईआर की समीक्षा कर उसे निरस्त किया जाए।
समाज की भावनाओं एवं मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान उरांव समाज के पदाधिकारी, समाज प्रमुख एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
