Breaking News
Thu. Jun 4th, 2026

ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने फरार गांजा तस्कर को पत्थलगांव में दबिश देकर किया गिरफ्तार*

शेयर करें

04/06/2026 💥💥💥🚨 *“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने फरार गांजा तस्कर को पत्थलगांव में दबिश देकर किया गिरफ्तार*

🚨 *घरघोड़ा पुलिस की कार्यवाही में अप्रैल माह में 3.5 किलो गांजा के साथ पकड़े गए फरार तस्कर के दो साथी*

🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एनडीपीएस मामलों में एंड-टू-एंड कार्रवाई जारी*

*4 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी दर्शन प्रसाद चौहान (22 वर्ष) निवासी पतराटोली, पत्थलगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी अप्रैल माह में पकड़े गए गांजा तस्करों से प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई।

🔹 *09 अप्रैल को 3.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर पकड़े गए थे*

जानकारी के अनुसार दिनांक 09 अप्रैल 2026 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर थाना के सामने लैलूंगा रोड पर नाकेबंदी की गई थी। इस दौरान हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 14 ML 1015 में सवार दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विजय सिदार निवासी चांदमारी रायगढ़ एवं शिवव्रत सिदार निवासी गोढ़ीकला, पत्थलगांव बताया। तलाशी लेने पर उनके पास रखे बैग से कुल 03 किलो 500 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 75 हजार रुपये है, बरामद किया गया था। पुलिस ने अवैध गांजा के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन भी जब्त किए थे।

मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी विजय सिदार एवं शिवव्रत सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मोबाइल फोन के माध्यम से “सुदर्शन” नामक व्यक्ति से गांजा खरीदने की जानकारी दी थी।

🔹 *तकनीकी जांच से मिला सुराग, पत्थलगांव से आरोपी गिरफ्तार*

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा एनडीपीएस प्रकरणों में एंड-टू-एंड कार्रवाई के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों से प्राप्त मोबाइल नंबरों एवं तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। जांच के दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबर का उपयोग करने वाले व्यक्ति की पहचान दर्शन प्रसाद चौहान के रूप में हुई। घरघोड़ा पुलिस आरोपी पर निगाह रखे हुये थी कि कल पत्थलगांव में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर ट्रूकॉलर में “सुदर्शन” नाम प्रदर्शित होता है। उसने स्वीकार किया कि डम्फर ड्रायवरी के दौरान उसकी पहचान ग्राम गोढ़ीकला निवासी शिवव्रत उर्फ शिवा सिदार से हुई थी। दोनों के बीच संपर्क बढ़ने के बाद शिवव्रत द्वारा गांजा की मांग किए जाने पर उसने लगभग 3.5 किलोग्राम गांजा उपलब्ध कराया था। अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव, एएसआई नरेन्द्र सिदार एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

*“नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एनडीपीएस प्रकरणों में केवल गिरफ्तारी तक नहीं बल्कि सप्लायर, नेटवर्क और फरार आरोपियों तक पहुंचकर एंड-टू-एंड कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी लगातार जारी रहेगी।”*



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post