Breaking News
Thu. Jun 4th, 2026

*ऑपरेशन क्लीन हंट में कोतवाली पुलिस ने मारपीट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर*

शेयर करें

04/06/2026 💥💥

🚨 *ऑपरेशन क्लीन हंट में कोतवाली पुलिस ने मारपीट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर*

*4 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस ने मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी विश्वास बैरागी (20 वर्ष) निवासी मोदीपारा, सावित्रीनगर रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

मारपीट की घटना को लेकर रायगढ़ के बैकुण्ठपुर महावीर चौक निवासी वैभव ठाकुर (23 वर्ष) ने दिनांक 28 मार्च 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह साउंड एंड लाइट का व्यवसाय करता है। दिनांक 27 मार्च 2026 को श्रीरामनवमी शोभायात्रा के दौरान गैलेक्सी मॉल रायगढ़ के पास कुछ व्यक्तियों के बीच विवाद हो रहा था, जिसमें उसने बीच-बचाव किया था। शोभायात्रा समाप्त होने के बाद देर रात्रि वह अपने साउंड सिस्टम का सामान दशरथ पान ठेला के पास रखवाकर वहीं खड़ा था, तभी शुभम भाटिया, विश्वास बैरागी एवं उनके अन्य साथी वहां पहुंचे और बीच-बचाव करने की बात को लेकर उससे विवाद करने लगे।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने प्रार्थी को अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शुभम भाटिया ने हाथ में पहने कड़े से हमला किया तथा विश्वास बैरागी एवं अन्य साथियों ने हाथ-मुक्कों और लातों से मारपीट की, जिससे प्रार्थी को नाक के पास, बाएं कंधे तथा बाएं हाथ के अंगूठे के पास चोटें आईं।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 167/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आहत का चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के बाद प्रकरण में धारा 118(1) बीएनएस भी जोड़ी गई।

घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत कोतवाली पुलिस ने आज *आरोपी विश्वास बैरागी पिता तुलसी बैरागी, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोदीपारा सावित्रीनगर, रायगढ़* को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मारपीट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों की थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में सरगर्मी से पतासाजी जारी है ।

रायगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार वारंटियों/आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई लगातार जारी है। कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |

प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post