Breaking News
Sat. May 9th, 2026

*“ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, बाइक से महुआ शराब खपाने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर अवैध महुआ शराब और बाइक जब्त*

शेयर करें

09/05/2026 🚨 💥💥🚨 *🚨 *“ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, बाइक से महुआ शराब खपाने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर अवैध महुआ शराब और बाइक जब्त*

🚨 *खरसिया चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत आरोपी पर केस दर्ज*

*9 मई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत दिनांक 08 मई 2026 को पुलिस चौकी खरसिया द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में कच्ची महुआ शराब लेकर पुरानी बस्ती क्षेत्र में बिक्री करने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पुरानी बस्ती सोसायटी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बबलू केंवट उर्फ विदेशी निषाद, निवासी पुरानी बस्ती खरसिया बताया। आरोपी के कब्जे से Hero HF Deluxe क्रमांक CG 13 AT 6601 में रखे सफेद प्लास्टिक डिब्बे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 3 हजार रुपये है, बरामद की गई। *आरोपी बबलू केंवट उर्फ विदेशी निषाद पिता स्व. छेदीलाल केवट उम्र 40 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नं. 6 खरसिया चौकी खरसिया* के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई कर शराब और वाहन जब्त किया गया। चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चंद्रा, किशोर राठौर एवं अशोक कंवर की सक्रिय भूमिका रही।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post