Breaking News
Thu. Feb 12th, 2026

ठेकेदार की मनमानी से मजदूरों की ज़िंदगी अधर में, दो महीने बाद भी नहीं मिला मेहनताना

शेयर करें

12/02/2026.#💥ठेकेदार की मनमानी से मजदूरों की ज़िंदगी अधर में, दो महीने बाद भी नहीं मिला मेहनताना

तमनार।
मिली जानकारी के अनुसार तमनार स्थित नवीन जिंदल पावर प्लांट (जय जगन्नाथ परिसर) के भीतर कार्य कर रहे मजदूरों के साथ ठेकेदार द्वारा गंभीर लापरवाही और मनमानी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार तिहारु की अगुवाई में दिसंबर माह में 5 मजदूरों ने सीट लगाने का कार्य पूरी ईमानदारी और मेहनत से किया था। काम समय पर पूरा करने के बावजूद आज फरवरी माह आधा बीत जाने के बाद भी मजदूरों को उनका भुगतान नहीं मिल पाया है।
मजदूरों का आरोप है कि पेमेंट में हो रही देरी ठेकेदार की गलती के कारण है, लेकिन इसकी सजा बेगुनाह मजदूरों को भुगतनी पड़ रही है। रोज कमाने-खाने वाले इन श्रमिकों के सामने अब आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। परिवार का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय मजदूरों का कहना है कि बड़े उद्योगों में काम करने के बावजूद यदि मजदूरों को समय पर मेहनताना नहीं मिलता, तो यह श्रम कानूनों और मानवता दोनों के खिलाफ है। मजदूरों ने संबंधित प्रबंधन और प्रशासन से मांग की है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर उनका बकाया भुगतान जल्द से जल्द दिलाया जाए।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक मजदूरों की मेहनत का शोषण होता रहेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देंगे या फिर मजदूर यूं ही दर-दर भटकने को मजबूर रहेंगे?
प्रशासन और कंपनी प्रबंधन को चाहिए कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार पर आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में किसी भी मजदूर को अपने हक के लिए इस तरह परेशान न होना पड़े।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post