Breaking News
Fri. Feb 6th, 2026

*रायगढ़ रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, पहचान के प्रयास जारी*

शेयर करें

10/01/2026*** *रायगढ़ रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, पहचान के प्रयास जारी

*रायगढ़, 10 जनवरी* । कल दिनांक 09 जनवरी 2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को जेएसपीएल ब्लॉक और रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव कटे हुए हालत में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास है। मृतक के शरीर पर गुलाबी और पीले रंग का कंबल था तथा पैरों में काले रंग की रबर चप्पल पहने हुए है ।
शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण उसे मरच्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में शव के फोटोग्राफ्स साझा कर मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक की पहचान संबंधी कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली के मोबाइल नंबर 9479193209 पर संपर्क कर सहयोग करें।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post