19/03/2026 🚨*💥💥
🚨 *लूटपाट की घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
🚨 *इंदिरानगर के दो युवकों ने युवक से बोतल से हमला कर छीनी थी नकदी, कुछ ही घंटों में कोतवाली पुलिस ने सुलझाया मामला*
🚨 *विवाद से शुरू हुई वारदात बनी लूट, देर रात कोतवाली पुलिस के त्वरित रिस्पॉन्स में पकड़े गए दोनों आरोपी*
🚨 *आरोपियों से लूट की रकम जब्त कर दोनों आरोपी जेल भेजे गए*
🚨 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई*

*19 मार्च, रायगढ़* । 17 मार्च की रात लूटपाट की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
घटना के संबंध में प्रार्थी नितेश गुप्ता (28 वर्ष) निवासी ढिमरापुर प्यासा मैदान रायगढ़ ने 18 मार्च की रात्रि थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17 मार्च 2026 की रात करीब 08:00 बजे वह अपने स्कूटी से बड़े रामपुर स्थित शासकीय विदेशी मदिरा दुकान बीयर लेने गया था। बीयर खरीदकर लौटते समय रोड किनारे खड़ी स्कूटी की डिक्की में बोतल रखते समय इंदिरानगर निवासी राजा खान एवं अफसर खान ने उससे विवाद किया। विवाद के दौरान आरोपी राजा खान ने बीयर की बोतल सिर पर मारकर उसे घायल कर दिया और दोनों आरोपियों ने मिलकर स्कूटी की डिक्की खुलवाकर उसमें रखे 10,000 रुपये लूटकर फरार हो गए।
मामले में थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 309(6), 3(5) भारतीय न्याय संहिता* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस को तत्काल आरोपियों की पतासाजी के लिए लगाया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को इंदिरानगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया तथा उनके कब्जे से लूटे गए रकम में से खर्च उपरांत *शेष 3,500 रुपये बरामद किए* गए।
गिरफ्तार आरोपियों में (1) मीर हसमत अली उर्फ राजा (28 वर्ष) निवासी इंदिरानगर रायगढ़ एवं (2) मोहम्मद अफसर (38 वर्ष) निवासी इंदिरानगर रायगढ़ शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी तथा सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, एसआई ऐनु देवांगन, एएसआई कोसो जगत एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —
*“लूटपाट और मारपीट जैसे अपराधों में संलिप्त असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”*




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
