Breaking News
Tue. Feb 17th, 2026

चोरी पर अंकुश लगाने रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, पुलिस ने दो कबाड़ चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

शेयर करें

17/02/2026 💥

🚨 *चोरी पर अंकुश लगाने रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, पुलिस ने दो कबाड़ चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

🚨 *तमनार पुलिस की कार्रवाई में लोहे के शेड से पाइप एवं आलवेस्टर सीट चोरी करने वाले आरोपियों से चोरी का माल बरामद*

🚨 *कबाड़ खरीदी की आड़ में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी*

🚨 *वाहन चोरी के अपराध में वाहन चोरी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

🚨 *एसएसपी शशि मोहन सिंह —“चोरी और कबाड़ के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर रायगढ़ पुलिस की सतत निगरानी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई”*

*रायगढ़, 17 फरवरी*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने मोटर सायकल चोरों, कबाड़ चोरों एवं अवैध रूप से कबाड़ खरीदी करने वालों पर सतत निगरानी रखकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल थाना तमनार पुलिस द्वारा लोहा चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 15 फरवरी 2026 को प्रार्थी विनोद राठिया उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम गारे थाना तमनार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके ग्राम गारे स्थित भूमि पर बने लोहे के शेड से अज्ञात व्यक्ति द्वारा आलवेस्टर सीट एवं उसमें लगे लोहे के पाइप चोरी कर लिए गए हैं। रिपोर्ट पर थाना तमनार में *अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना तमनार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में कबाड़ का कार्य करने वाले व्यक्तियों से पूछताछ एवं पतासाजी शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वशीकूल इस्लाम एवं जयराम बेहरा कबाड़ खरीदने-बेचने की आड़ में चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने ग्राम गारे माइंस क्षेत्र के पास स्थित शेड से आलवेस्टर सीट एवं लोहे के पाइप चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी गया आलवेस्टर सीट एवं लोहे का पाइप, *कुल कीमत लगभग 30,000 रुपये, बरामद कर जप्त* किया गया। इसके पश्चात दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी* —

01. वशीकूल इस्लाम पिता असरफ अली उम्र 46 वर्ष, निवासी वाउसीपुकुर थाना लालगोला जिला मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल), वर्तमान निवासी तमनार थाना तमनार जिला रायगढ़
02. जयराम बेहरा पिता विश्वनाथ बेहरा उम्र 45 वर्ष, निवासी खम्हरिया थाना तमनार जिला रायगढ़

उक्त कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, एएसआई शशिदेव भोय, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, हेम प्रकाश सोन, पुष्पेन्द्र सिदार एवं थाना स्टाफ की टीम द्वारा की गई है ।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“जिले में कबाड़ की आड़ में चोरी करने वाले तथा अवैध रूप से चोरी का माल खरीदने-बेचने वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post