16/02/2026 💥💥लैलूंगा में गूंजा “हर-हर महादेव”, शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब


ल



ैलूंगा के नहर पारा स्थित गौरीशंकर मंदिर नहर पारा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऐसा भक्तिमय नजारा देखने को मिला जिसने पूरे नगर को शिवमय कर दिया। मंदिर प्रांगण दीपों, फूलों और आकर्षक सजावट से जगमगा उठा, वहीं हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ ने “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम को दिव्य, भव्य और अनुशासित रूप देने में आयोजक समिति की सराहनीय भूमिका रही। विशेष रूप से पूज्य सोनू महाराज जी के प्रेरक प्रवचन और भक्ति संकीर्तन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरी रात चले रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और आरती में भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
नगरवासियों का कहना है कि इस बार का आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और सुव्यवस्थित रहा। सुरक्षा, प्रसाद वितरण और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया।
शिवरात्रि की इस अलौकिक बेला पर भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम की सफलता पर आयोजक समिति को चारों ओर से बधाइयाँ मिल रही हैं।




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
