Breaking News
Sun. Apr 12th, 2026

*नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

शेयर करें

12/04/2026 🚨🚨 *नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

🚨 *महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, थाना जूटमिल-साइबर टीम की मदद से आरोपी हिरासत में*

🚨 *खेलने के बहाने घर ले जाकर की छेड़छाड़, पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म*

🚨 *महिला थाना प्रभारी ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल*

🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश—नाबालिग बच्चों एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाती है*

*12 अप्रैल, रायगढ़* । महिला थाना रायगढ़ में आज दिनांक 12.04.2026 को एक प्रार्थिया द्वारा अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ पड़ोसी द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थिया ने बताया कि दिनांक 10.04.2026 को वह अपने पति के साथ शादी निमंत्रण पर पत्थलगांव गई थी, घर पर बच्चे अकेले थे। इसी दौरान दोपहर में उसकी बेटी ने मोबाइल पर कॉल कर बताया कि पड़ोसी हेमंत कुर्रे (उम्र 26 वर्ष) छोटी लकड़ी पीड़िता को बहला-फुसलाकर खेलने के बहाने अपने घर ले गया और वहां गलत नियत से छेड़छाड़ किया।

अगले दिन घर लौटकर जब प्रार्थिया एवं उसके पति ने बालिका से पूछताछ की, तब पूरी घटना सामने आई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर महिला थाना में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 28/2026 धारा 74, 75(1)(i) भारतीय न्याय संहिता और 8 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी हेतु महिला थाना और थाना जुटमिल की पेट्रोलिंग टीम द्वारा उसके घर दबिश दी गई, किंतु आरोपी फरार मिला। तत्पश्चात तत्काल साइबर टीम की सहायता से आरोपी को चक्रधर नगर क्षेत्र से उसे हिरासत में लिया गया। महिला थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी हेमंत कुर्रे ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट पेश किया गया, जहां जेल वारंट पर आरोपी को भेजा गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त, एएसआई विल्फ्रेड मसीह, एएसआई सरस्वती महापात्रे, आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव, आरक्षक अखिलेश कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

*“नाबालिग बच्चों एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में रायगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाती है। ऐसे अपराधों को बिना छिपाये पुलिस के समाने आये जिससे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा सकें*

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post