Breaking News
Mon. Feb 16th, 2026

रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन शंखनाद से मवेशी तस्करों में हड़कंप — गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज*

शेयर करें

16/02/2026 💥💥💥 *

🚨 *रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन शंखनाद से मवेशी तस्करों में हड़कंप — गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज*

🚨 *ऑपरेशन शंखनाद के तहत लगातार दूसरे दिन रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 06 नग गौवंश तस्कर के चंगुल से मुक्त*

🚨 *लैलूंगा पुलिस ने घेराबंदी कर मवेशी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा*

🚨 *उड़ीसा बूचड़खाना पैदल हांकते ले जा रहे गौवंश को पुलिस ने सुरक्षित जप्त किया*

🚨 *आरोपी पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी पर वैधानिक कार्रवाई*

🚨 *“ऑपरेशन शंखनाद के तहत मवेशी तस्करी पर लगातार प्रहार, गौवंश की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस प्रतिबद्ध” — एसएसपी शशि मोहन सिंह*

*रायगढ़, 16 फरवरी* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संचालित *“ऑपरेशन शंखनाद”* के तहत मवेशी तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में लगातार दूसरे दिन थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक मवेशी तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 06 नग गौवंश को मुक्त कराया गया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर्व के दौरान थाना लैलूंगा पुलिस स्टाफ क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्था की निगरानी कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कृषक मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए पैदल हांककर उड़ीसा के बूचड़खाने ले जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल गवाहों के साथ ग्राम बांसडांड खालपारा तिराहा पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां एक व्यक्ति 06 नग गौवंश को पैदल हांकते हुए मिला। पुलिस द्वारा उसे पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम *सिद्धाराम अंचल पिता गणेश राम अंचल उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम बांसडांड थाना लैलूंगा जिला रायगढ़* बताया तथा गौवंश को धरमजयगढ़ क्षेत्र के आमापाली से खरीदकर उड़ीसा बूचड़खाना बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से *06 नग गौवंश, अनुमानित कीमत 48,000 रुपये*, को विधिवत जप्त कर उनका पशु चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया तथा सुरक्षित संरक्षण की व्यवस्था की गई। आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध पाए जाने पर थाना लैलूंगा में *अपराध क्रमांक 48/2026* के तहत कार्रवाई कर आरोपी सिद्धाराम अंचल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, एएसआई राजेश दर्शन, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद चौहान, आरक्षक गोविंद बनर्जी, चमरसाय भगत एवं किशोर कुल्लू की सक्रिय भूमिका से संपन्न हुई।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा मवेशी तस्करी एवं पशु क्रूरता के मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। गौवंश के अवैध परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आम नागरिकों से अपील है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, उनकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।”*



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post